03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में प्रदूषण ने जीना किया मुहाल, सिरदर्द और सांस की समस्या झेल रहे दिल्लीवासी

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता गुरुवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली की माने तो दिल्ली में बीते दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार को एक्यूआई 276 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक राजधानी का एक्यूआई 420 दर्ज किया गया। राजधानी के लिए आंकड़ा बेहद खतरनाक है।

हालांकि, गुरुवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे आनंद विहार में एक्यूआई 348, आईटीओ में 313 और अशोक विहार इलाके में 323 रहा। लेकिन आज सुबह तक इन आंकड़ों ने राजधानी की टेंशन बढ़ा दी है। आनंद विहार में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया तो वहीं अली नगर में यह आंकड़ा 391 पहुंच गया है।

इन इलाकों की हवा खतरनाक

  • बुराड़ी- 377
  • अशोक विहार-371
  • करणी सिंह शूटिंग रेंज- 333
  • द्वारका-327
  • जहांगीरपुरी-396
  • पुसा- 330

वहीं, राजधानी की आबोहवा से लोगों का जीवन दुश्वार हो चुका है। इसे लेकर शहर के एक साइकिल चालक देव ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “प्रदूषण का स्तर अब बहुत अधिक लग रहा है। सांस लेना मुश्किल हो जाता है, दृश्यता प्रभावित होती है और कभी-कभी सिरदर्द भी होता है।

उत्तराखंड : देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की आज दूसरी पुण्यतिथि, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

आईएमडी ने बारिश को लेकर दिया यह अपडेट

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है। पूरे शहर में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ के बीच देखी जा रही है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले हफ्ते कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में ग्रैप-3 को हटा लिया गया है लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि ग्रैप-1 और 2 को सख्ती से लागू किया जाए।

कब लगाया जाता है ग्रैप-3?

बता दें, जीआरएपी 3 तब लगाया जाता है जब एक्यूआई 400 होता है, लेकिन यह कम एक्यूआई के बावजूद जारी रहता है क्योंकि दिवाली के बाद एक्यूआई में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा था। यदि हवा की गति धीमी हो जाती है, तो एक्यूआई फिर से बढ़ सकता है, इसलिए जीआरएपी-1 और जीआरएपी-2 को सख्ती से लागू किया जा सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 100 तक ‘अच्छा’, 100 से 200 तक ‘मध्यम’, 200 से 300 तक ‘खराब’, 300 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 400 से 500 या इससे ऊपर को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img