03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिपाही ने कोतवाल को ही दे दी जान से मारने की धमकी

Spread the love
  • पंचेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज, एसपी ने किया निलंबित, पुलिस ने लिया हिरासत में

एफएनएन, चंपावत : चंपावत में एक सिपाही ने ही कोतवाल को फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपी सिपाही को कोतवाल की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने तत्काल आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री को दी गई है।
यह मामला नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर कोतवाली का है। जहां पिछले 28 दिसंबर की शाम को कोतवाली में सिपाहियों की गणना चल रही थी, इस दौरान उधम सिंह नगर के चकरपुर के रहने वाले सिपाही महेश चंद्र मौके से नदारद थे। कोतवाल अनुराग सिंह ने उस समय फोन पर सिपाही की लोकेशन जाननी चाहिए तो पता चला कि सिपाही बाजार में है। यही नहीं इस दौरान सिपाही ने कोतवाल को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद इस मामले की पूरी जानकारी कोतवाल ने एसपी लोकेश्वर सिंह को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल कराया गया तो उसे नशे में होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सिपाही के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच लोहाघाट एसओ को सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही सेना से रिटायरमेंट के बाद पुलिस में भर्ती हुआ था।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img