03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा चीनी मिल में पेराई बंद होने पर भड़के कांग्रेसी

Spread the love
  • चीनी मिल गेट पर किसानों के साथ दिया धरना

एफएनएन, किच्छा : चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही से गन्ने की पेराई बंद होने के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के साथ भाजपा सरकार व मिल प्रशासन को जगाने के लिए किच्छा चीनी मिल गेट पर धरना दिया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, उसे किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। चीनी मिल पहले ही देर में शुरू हुई है अब बार-बार इसका खराब होना इस बात को स्पष्ट करता है कि चीनी मिल की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरती गई है। चीनी मिल की मरम्मत का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता सुरेश पपनेजा, डॉ गणेश उपाध्याय व फिरदौस सलमानी ने कहा कि चीनी मिल के बार बार खराब होने के कारण किसानों के सामने अपनी गेहूं की फसल बोने का संकट आ गया है और वह गेहूं की फसल बनने से वंचित रह गया है। इस बात की चिंता मिल प्रशासन को नहीं है। बार-बार चेताने के बाद भी किच्छा चीनी मिल प्रशासन व भाजपा की सोई हुई सरकार किसानों का हित नही चाहती है। उन्होंने कहा कि मिल खराब होने की सूचना पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने चीनी मिल प्रशासन को यह चेतावनी दी थी कि यदि एक दिन में मिल सही नहीं होती तो वह किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे लेकिन मिल प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने चीनी मिल को ठीक करने का कोई भी प्रयास नहीं किया है। आज 2 दिन बीत जाने के बाद भी चीनी मिल शुरू नहीं हो पाई है जिसके कारण किसानों को विश कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। चीनी मिल प्रांगण में किसानों की रोकने व सोने की कोई व्यवस्था नहीं है।

प्रदर्शन में मौजूद रहे ये नेेेता

पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, पुष्कर राज जैन, संजीव सिंह,
नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण तनेजा, प्रदेश सचिव कांग्रेस संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट व राहुल गांधी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरु, डॉ गणेश उपाध्याय, सुरेश पपनेजा, गुड्डू तिवारी, रामबाबू, कर्नल प्रमोद शर्मा, फिरदौस सलमानी, जितेंद्र सिंह संधू, हाजी जाकिर अंसार, ताहिर मलिक, लियाकत अंसारी, दानिश मलिक, सोनू, आरिफ कुरैशी, पुनीत यादव, फिरासत खान, नजाकत खान, अशोक चूघ, गुरदास कालरा, चंदन बिष्ट, रिजवान अंसारी, अक्षय बाबा, विक्रम कोरंगा, दिलीप बिष्ट, ठाकुर महेंद्र सिंह, मुन्ना तिवारी, शिवाजी सिंह, चेतन शर्मा राजू प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img