03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पानी मांगने वालों पर पानी की बर्बादी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का किया प्रयोग

एफएनएन, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट बरकरार है। इस समस्या पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने हैं। एक ओर जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से ‘पानी सत्याग्रह’ पर बैठी हुई हैं। दूसरी ओर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा पर्याप्त पानी भेज रहा है  और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे स्वीकार किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता ने दिल्ली सरकार बोला हमला

भाजपा नेता ने कहा कि AAP पिछले 10 सालों से दिल्ली में सत्ता में है। उनके पास दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी है। उनके पास सभी महत्वपूर्ण विभाग हैं। तो क्या वे अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं?

वास्तविकता यह है कि उनकी अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी अब स्वीकार कर रही है कि हरियाणा अधिक पानी भेज रहा है। हरियाणा ने जितना पानी भेजने का वादा किया था, उससे अधिक भेज रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे स्वीकार किया है।

पूनावाला ने कहा दिल्ली सरकार पानी के टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नाटक और प्रदर्शन कर रहे हैं। सवाल यह है कि वे पानी के टैंकर माफियाओं को क्यों बचा रहे हैं? क्या इसलिए कि उन्हें हर पानी के टैंकर पर कमीशन मिल रहा है?

आतिशी की भूख हड़ताल

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। जंगपुरा के पास भोगल में उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य सदस्य भी थे, जहां वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं।

ये भी पढ़ें- बुढ़ापे में नहीं होना है घुटनों के दर्द से परेशान, तो आज से ही शुरु कर दें ये 5 व्यायाम

 

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img