03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बुढ़ापे में नहीं होना है घुटनों के दर्द से परेशान, तो आज से ही शुरु कर दें ये 5 व्यायाम

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : आजकल के समय में घुटनों की बढ़ती समस्याएं आम होती जा रही हैं। आमतौर पर, यह उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती ही जाती है। लेकिन आजकल कम उम्र में लोगों को घुटनों के दर्द (Knee Pain) की परेशानी घेर लेती है। घुटनों में परेशानियां होने के कुछ प्रमुख कारणों में बढ़ता हुआ वजन, मांसपेशियों की कमजोरी, लचीलेपन की कमी और गलत तरीके से उठना-बैठना शामिल हो सकते हैं।

घुटनों की सामान्य समस्याओं में आर्थराइटिस, जॉइंट पेन, घुटने में सूजन और घुटने की जकड़न शामिल होती है। ये समस्याएं दर्द, असंतुलन और चलने-फिरने में कठिनाई का कारण बनती हैं। अच्छे खानपान, योग, व्यायाम, और कुछ थेरेपी घुटनों की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ऐसे में अगर हम अपने आप को लेकर जरा सजग रहें और कुछ महत्वपूर्ण व्यायामों को अपनी जिंदगी में शामिल करें, तो हमे घुटनों से जुड़ी परेशानियों से अपनी रक्षा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं घुटनों को मजबूत बनाए रखने वाले कुछ व्यायामों (Exercise for Knee Pain) के बारे में।

स्क्वाट्स

खड़े होकर हथेलियों को आगे बढ़ाएं, पीठ को सीधा रखें और घुटने को 90 डिग्री पर झुकाएं। पेट को अंदर की ओर करें और नीचे स्ट्रेट ही बैठने जैसे पोजीशन में आएं। जैसे आप एक कुर्सी पर बैठते हैं। इसे आठ से दस बार दोहराएं।

लंजेस

एक कदम आगे बढ़ें, फिर दूसरा पैर पीछे की ओर ले जाएं और फिर दोनों घुटनों को 90 डिग्री पर झुकाएं। खुद पूरी तरह नीचे झुकें और घुटनों पर आएं।ध्यान दें कि आपके घुटने आगे की ओर न निकलें। इसके बाद पैरों को एक साथ पैदल बढ़ाएं और फिर पहली स्थिति में लौटें। इसे 8-10 बार दोहराएं।

स्टेप अप

एक ऊंची प्लेटफॉर्म पर एक पैर रखें, फिर उसके ऊपर चढ़ें और दूसरे पैर को भी उसके साथ लाएं। इसके बाद एक- एक कर पैरों को नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को कुछ समय के लिए दोहराते रहें।

लेग एक्सटेंशन

एकस्टेंशन मशीन पर बैठकर हाथों से मशीन को पकड़े हुए दोनों पैरों को रोलर पर एडजस्ट करें और घुटनों को 90 डिग्री पर ले जाएं और फिर वापस अपनी पूर्व अवस्था में आ जाएं। इसे कुछ समय तक ऐसे ही दोहराएं।

लेग प्रेस

मशीन पर आराम से बैठ जाएं और फिर मशीन की पट्टी के सहारे वजन को घुटनों के सामने प्रेस करें। धीरे-धीरे वापस आएं, ध्यान दें कि वजन घुटनों पर नहीं आए घुटनों को स्ट्रेट न करें।

यह भी पढ़ें:- श्रीनगर में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img