03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगा में डूबने की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट, डेंजर जोन में नहाने जा रहे हैं दो पर्यटक हिरासत में

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की मनाही के बावजूद पर्यटक खतरनाक घाटों की ओर जाना बंद नहीं कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में गंगा में डूबने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाया है। पुलिस के मना करने के बावजूद डेंजर जोन में नहाने जा रहे दो पर्यटकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पूरे क्षेत्र में पुलिस खतरनाक घाटों पर मुनादी कराने के साथ गस्त कर रही है। थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत तपोवन, नीम बीच, सच्चा धाम आश्रम, साईं घाट, शिवपुरी में पुलिस और प्रशासन की ओर से गंगा घाटों को डेंजर जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। कुछ जगह आपदा प्रबंधन दल और जल पुलिस भी तैनात की गई है।

बावजूद इसके पर्यटक खतरनाक घाटों में जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर संबंधित क्षेत्रों में चार लोग डूब चुके हैं। जिसमें एक युवक का शव बीते रोज ही बरामद हो गया था। बुधवार को थाना मुनिकीरेती में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने अधीनस्थ उप निरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की बैठक बुलाई। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में घाटों पर निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया।

  • डेंजर जोन में शामिल घाटों पर सख्त कदम उठाने की हिदायत

विशेष रुप से डेंजर जोन में शामिल घाटों पर सख्त कदम उठाने की हिदायत उन्होंने दी। बैठक के पश्चात प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह स्वयं नीम बीच घाट पर पहुंचे। वहां पर्यटकों की भीड़ लगी थी। यहां राफ्टिंग का पड़ाव स्थल भी है। मौके पर दो पर्यटक गंगा में नहाने के लिए जा रहे थे। जबकि समीप ही चेतावनी बोर्ड भी लगा था। पुलिसकर्मियों ने इन्हें जब रोका तो वहां नहाने की जिद करने लगे।

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि अनिल पुत्र नरेश और उसके साथी कृष्ण पुत्र बंशीलाल निवासी रोहतक हरियाणा को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में इनका चालन किया गया। उन्होंने बताया कि जल पुलिस एवं फ्लड कंपनी को सचेत किया गया है।

वर्जित स्नान घाटों पर कोई भी यात्री स्नान ना करें, यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की टीम सभी प्रतिबंधित घाटों पर नियमित गस्‍त कर रही है। क्षेत्र में मुनादी करके भी पर्यटकों को सचेत किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि गंगा तट पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img