03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कवियों ने गुदगुदाया, हंसाया तो भावविह्वल भी किया

Spread the love

बरेली में साहित्य सुरभि की यादगार नियमित काव्य गोष्ठी

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, बरेली। प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “साहित्य सुरभि” की नियमित मासिक काव्य गोष्ठी संस्था के महासचिव डॉक्टर राजेश शर्मा ‘ककरेली’ के आवास पर आयोजित की गई।

काव्य गोष्ठी का संयोजकत्व नोएडा से आए वरिष्ठ कवि अनिरुद्ध शर्मा ‘अनु’ ने बखूबी संभाला। उन्हें संस्था की ओर से शॉल उढ़ाकर उनकी सुदीर्घ साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

काव्य गोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ की अध्यक्षता, गीतकार कमल सक्सेना के मुख्य आतिथ्य और हिमांशु श्रोत्रिय ‘निष्पक्ष’ एवं अनिरुद्ध शर्मा ‘अनु’ के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। सभी वाणीपुत्रों ने मां सरस्वती के श्रीचरणों में अपनी सारगर्भित रचनाओं को समर्पित किया।

गोष्ठी में 21 कवियों के साथ ही 10 कविता प्रेमी सुधी श्रोताओं ने भी सहभागिता की और कविताओं का आनंद लेकर अपनी साहित्यिक अभिरुचि प्रदर्शित की।

इससे पूर्व वरिष्ठ कवयित्री शिवरक्षा पांडे ने सरस्वती वंदना कर भक्तिभावना के पवित्र प्रसून अर्पित किए।

काव्य गोष्ठी के इस पावन यज्ञ में गीतकार कमल सक्सेना, उपमेंद्र सक्सेना,श्रीमती नीतू गोयल, रामकुमार कोली, गजेंद्र सिंह, बृजेन्द्र अकिंचन, मनोज दीक्षित टिंकू, अमित मनोज, सुभाष राहत बरेलवी,रामकुमार भारद्वाज अफ़रोज़, डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मनोज सक्सेना, रितेश साहनी, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली आदि कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की साहित्यिक आहुति देकर इसे सफल और स्मरणीय बनाया।

राज शुक्ल “गजलराज”ने अपनी साहित्यिक उक्तियों द्वारा गोष्ठी का सफल संचालन किया।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img