03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा – कांग्रेस ने तो अब देश को राष्ट्र मानने से ही इनकार कर दिया

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने दशकों तक परियोजनाओं को लटकाए रखा। रामपुर से रुद्रपुर के बीच फोरलेन सड़क का काम जल्दी पूरा होने वाला है। उनकी सरकार ने उत्तराखंड को सड़कों से वंचित रखा। हम हाईवे बना रहे, एयरपोर्ट से जोड़ा रहे, रेलव पटरी बिछा रहे। वो कहते थे पर्वतीय राज्य में ये सब कैसे संभव होगा। यहां फूलों की खेती की अपार संभावना है। भारत का शहद अब विदेशी बाजारों में पहुंच रहा है। इसलिए इसके उत्पादन से रोजगार नया उत्तपन्न हो रहा है। हनी टी की भी डिमांड बढ़ी है। सितारगंज के सिडकुल में प्लास्टिक औद्योगिक पार्क विकिसत किया जा रहा है। उत्तराखंड में वो लोग घोटाले के चौके-छक्के लगाते रहे।

उन्होंने मांग गंगा को भी नहर घोषित कर दिया था। यही उनमें हमारे में फर्क है, हम मां गंगा की सफाई कराई करते हैं और वो अवैध खनन से कमाई करते हैं। भाजपा और उत्तराखंड के बीच का रिश्ता हमारी विरासत है। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया। उनके प्रयासों से यहां उद्योग आए। अटल जी ने ऋषिकेश को एम्स दिया था, हमने सेटलाइट सेंटर ऊधमसिंहनगर को दिया है। चार नए मेडिकल खोले जा रहे हैं। इससे यहां के लोगों को अपने ही राज्य में डॉक्टर बनने की सुविधा मिलेगी। विकास के कामों को लेकर कुछ लोग डबल इंजन सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। आज वो उत्तराखंडी संस्कृति की बात कर रहे हैं। यहां लाखों बंगाली परिवार रहते हैं।

लेकिन उनके पहचाल पत्र में लिखा रहता था पूर्वी पाकिस्तान। मैं धामी सरकार को बधाई देता हूं कि उन्होंने इसे हटाने का बड़ा काम किया। गुरुगोविंद सिंह ने आदर्शों के लिए मूल्यों के लिए कितना बड़ा बलिदान दिया। उसे भुला दिया गया। ये भाजपा की सरकार है जिसने 26 दिसंबर को वी दिवस घोषित किया गया। क्या आप लोग यूनिवर्सिटी की बात को बर्दाश्त करेंगे। ये लोग सीडीएस बिपिन रावत जी को सड़क का गुंडा कहते थे। पुरानी कहात है मुह में राम बगल में छूरी, इनके मुह से तो कभी राम निकलता ही नहीं है। कांग्रेस के लोग तो हिन्दुस्तान को अब राष्ट्र मानने से ही इनकार कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। हमारा देश, हमारा देश ऐसे लोगों के रोकने से रुकने वाला नहीं। यहां पर्यटन रोजगार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। सौ साल में ऐसी महामारी दुनिया ने नहीं देखी है। भारत में हमारी सरकार ने लगातार प्रयास किया कोरोना से तबाही कम से कम हो। एमएसएमई सेक्टर को ढाई लाख करोड़ रुपए की मदद की गई। एक रिपोर्ट में आया है कि इससे लाखों छोटे उद्यम बंद होने की कगार पर थे, लेकिन इस पैकेज से बच गए। कोरोना के इस काम डबल इंजन की सरकार ने विकास को भी रफ्तार दी और गरीबों को भी चिंता की। हमारी सरकार ने किसी करीब को भूखे नहीं सोने दिया। पीएम गरीब कल्याण योजना के जरिए हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

पहांड़ के दुर्गम गावों की माताएं कहती हैं कि मेरा कोई सच्चा बेटा है तो मोदी है। उनका आशीर्वाद अगर मोदी के साथ खड़ा है तो मोदी उत्तराखंड के कल्याण के लिए कभी पीछे नहीं हटेगा। कोरोना के दौरान जिनपर असर पड़ा था धामी सरकार ने उनके लिए भी सहायता जारी की। हर कोई आज कह रहा है कि यदि कांग्रेस के शासन में होती तो न जाने क्या होता। क्या आपको तब राशन मिलता? वो रहते तो आपको मुफ्त सिलेंडर मिलता क्या? लाखों खाते खुलते क्या? सरकार के खजाने से तो निकल जाता, लेकिन आप तक नहीं पहुंचता। आज किसानों के खाते में सीधे रुपए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की दशकों से एक रही पालिसी रही है बड़े बड़े वादे करो और सरकार बने तो भ्रष्ट्राचार करो। 40 साल से गरीबी हटाने की बात करते हैं, लेकिन ये गरीबी नहीं गरीबों को हटाने का कात करते रहे।

रुद्रपुर के मोदी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जय मां नैना देवी, मैं मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन करता हूं। यहां की धरती गुरुनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंहनगर को नमन करता हूं। उन जैसे शहीद देश के लिए बड़ी प्रेरणा है। ऊधमसिंहनगर में मिनी इंडिया की झलक दिखती है। यहां हिन्दुस्तान का एक भी ऐसा कोना नहीं होगा जहां के लोग यहां नहीं रहते हों। आज चुनाव प्रचार को आखिरी दिन है। मेरी भी यहां ये आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आएं हैं।

14 फरवरी को आपको पूरे उत्तराखंड को निकलकर कमल के निशान पर बटन दबाना है। कोरोना के चलते लग रहा था कि, ऐसी रैली संभव को सकेगी या नहीं। लेकिन आप लोगों ने मुमकिन कर दिखाया है। यहां शत प्रतिशत आबादी का सिंगल हो चुका है। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। मैं सीएम धामी को बधाई देता हूं कि उन्नोंनों पहाड़ के दुर्गम गांवों में भी वैक्सीन पहुंचाई। आप उन लोगों को पहचानते हैं कि जो लोग कह रहे थे कि ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। ये लोग भारत की वैक्सीन को बदनाम कर रहे थे। पता नहीं इनको वैक्सीन से तकलीफ थी कि इससे तो देश का हर भारतवासी सुरक्षित हो जाएगा। ऐसा हो गया तो लोग मोदी और धामी की जय तय करेंगे। और ये चाहते नहीं थे।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img