03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी की सीट के संवदेनशील मुद्दों को छू गईं प्रियंका

Spread the love

एफएनएन, खटीमा : उत्तराखंड में भाजपा ने स्टार प्रचारकों की फौज उतार रखी है। वहीं कांग्रेस की ओर से सुरजेवाला, राहुल व प्रियंका गांधी मैदान में हैं। पिछले सप्ताह ही राहुल गांधी ने ऊधमसिंह नगर के किच्छा में किसानों के माध्यम से तराई की सीटों को साधा था।

वहीं शनिवार को प्रियंका गांधी ने सीएम धामी की सीट खटीमा से भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने खटीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या थारू समाज के शिक्षा व बेरोजगारी को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आने के बाद देखा तो समस्याओं के अंबार से लगता ही नहीं कि यह प्रदेश के सीएम का गृह क्षेत्र है। बेरोजगारों को मंच से ही हाथ उठवाकर कहा सीएम ने आपके लिए क्या किया। कहा- चुनाव के समय चूड़ी-बिंदी बांट रहे, इससे अच्छा होता रोजगार बांटते।

दरअसल, खटीमा थारू जनजाति बाहुल्य वाला क्षेत्र है। उनकी कई समस्याएं हैं, जिनका लंबे समय से निस्तारण नहीं हुआ है। मुख्य रूप से शिक्षा व बेरोजगारी बड़ी समस्या है। थारूओं के आय का कोई बड़ा साधन नहीं है। साथ ही खटीमा में ओवरआल बेरोजगारी व गैर थारुओं में भूमि को लेकर काफी विवाद रहता है। वह थारुओं से भूमि नहीं खरीद सकते, क्रय करते हैं तो भी उनके नाम नहीं होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, सड़क व बिजली जैसे मुद्दों पर भी बोला।

गांधी ने कहा सरकार बनते ही देंगे चार लाख रोजगार देंगे,हम बताएंगे कहां से लाएंगे रोजगार, सबसे पहले रिक्त पड़े 28000 पदों में भर्ती की जाएगी, पर्यटन पुलिस बनाएंगे, गांव गांव में नई तकनीकी की स्वास्थ सुविधा पहुंचाएंगे गैस सिलेंडर को 500 से अधिक नहीं बढ़ने देंगे, गरीब परिवारों को जिन्होंने संकट को नजदीक से देख रहे हैं उन पांच लाख परिवारों को 40000 सालाना देंगे, महिलाओं के लिए, सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा होगी, पुलिस विभाग में 40% महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।

इससे पूर्व प्रियंका को थारू जनजाति समाज की पालिकाध्यक्ष सोनी राना ने समाज की महिलाओं द्वारा बनाई गई डलिया व थरवाटी गलोबंद भेंट किया उन्हें पीला परिधान पहनाया, कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने एपण  भेंट कर स्वागत किया।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img