03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी ने शॉल ओढाकर किया स्वागत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में आज शाम से चुनाव-प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में आखिर दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रुद्रपुर के माेदी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच गए हैं। मैदान मे उनके पहुंचते ही मोदी-मोदी के शाेर से पूरा मैदान गूंज उठा। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

बता दें कि शुक्रवार को अल्‍मोड़ा संसदीय क्षेत्र के बाद शनिवार को पीएम मोदी नैनीताल संसदीय क्षेत्र की 14 सीटों का समीकरण साधेंगे। इसके पहले पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी रुद्रपुर आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा ने भाजपा में ऊर्जा का संचार क‍िया था और प्रत्‍या‍ि‍शियों की जीत के रूप में जनता का आशीर्वाद भी म‍िला था।

रुद्रपुर के मोदी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह है। रैली में भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। रैली में जसपुर से लेकर खटीमा के लोग सुबह 10 बजे से ही पीएम का भाषण सुनने के लिए पहुंचने लगे हैं। रैली में मोदी व भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। पीएम के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। हर कोई रैली का गवाह बनने को बेताब दिख रहा है। रैली से पहले मतदाता खामोश थे। अब चुनाव में माहौल बदलने की उम्मीद दिख रही है।
रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पीएम 31 वीं वाहिनी में लैंड किए। जहां से कार से रौली स्थल पर पीएम पहुंचे। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक जवान तैनात हैं। रैली का विरोध करने का किसानों ने एलान किया है। इसे लेकर खुफिया विभाग व पुलिस भी सतर्क है। लोगों को उम्मीद है कि पीएम कुछ एलान कर सकते हैं। हालांकि संबोधन के बाद ही पता चल पाएगा।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img