Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयगाजियाबाद में थोड़ी देर में रोड शो शुरू करेंगे पीएम मोदी, मौके...

गाजियाबाद में थोड़ी देर में रोड शो शुरू करेंगे पीएम मोदी, मौके पर पहुंच रहे प्रशंसक

एफएनएन, गाजियाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को रोड शो करने वाले हैं। उनका रोड शो शाम लगभग पांच शुरू होना है। उनके आने से पहले पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता और पीएम मोदी के प्रशंसक भी उत्साहित हैं।

पीएम मोदी भगवा रंग की खुली जीप (इसुजू की डी-मैक्स) में रोड शो करते हुए नजर आएगें। यह वाहन शुक्रवार को गाजियाबाद में पुलिस लाइन मंगाया जा चुका है। वाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गाजियाबाद से भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर हापुड़ रोड, जीटी रोड और आंबेडकर रोड पर सभी कट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुराने बस अड्डे से मेरठ, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के लिए बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या और डाइवर्जन के कारण कई बसें स्टेशन के अंदर ही खड़ी हुई हैं।

जिस रोड से पीएम मोदी निकलेंगे उसके आसपास लोग जुट गए हैं। कई लोग मुखौटा पहनकर आए हैं। उन्हें देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments