Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपीएम मोदी अल्मोड़ा तो घनसाली में गरजेंगे राजनाथ, जानिए उत्तराखंड में आज...

पीएम मोदी अल्मोड़ा तो घनसाली में गरजेंगे राजनाथ, जानिए उत्तराखंड में आज कौन-कौन से स्टार प्रचारक झोकेंगे ताकत

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दौर में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतार दिया है। इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अल्मोड़ा के सिमकेनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उनका शनिवार को रुद्रपुर में भी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह बदरीनाथ में सभा और हल्द्वानी में जनसंपर्क के बाद शाम को सहसपुर में सभा को संबोधित का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है।

शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का घनसाली, कर्णप्रयाग व नरेंद्रनगर में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नैनीताल, यमुनोत्री व चकराता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा किच्छा व देहरादून कैंट में सभाओं को संबोधित करेंगे। सरमा शाम को देहरादून में पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।

  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया अरुणाचल के गवर्नर का स्वागत

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरुवार को राजभवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह से गुरुवार को राजभवन में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल से राजभवन में सीआरपीएफ के आइजी संजय कौशिक ने भी मुलाकात की।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments