Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआंवला में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के इरादों पर...

आंवला में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के इरादों पर सपा के शहजादे ने साधी चुप्पी

एफएनएन, आंवला : मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। ऐसा टैक्स लगाएंगे कि आपकी संपत्ति जब्त हो जायेगी। अगर अपने चार कमरे हैं तो दो कमरे कांग्रेस सपा वाले दबोच लेंगे। दस बीघा जमीन में पांच बीघा दबोच लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नया नारा अब चल रहा है, जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस चाहती है कि आपकी संपत्ति का एक्सरे निकला जाए। सोना, गाड़ी-घर सबका सर्वे किया जाए। कांग्रेस आपकी संपत्ति का हिस्सा अपनी चहेती वोटबैंक को देना चाहती है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्होंने राम को ही नहीं श्याम को भी नहीं छोड़ा। भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका पानी के नीचे है। डूब गई है। पानी के नीचे गया। पत्थरों को छूकर आशीर्वाद लिया। हैरान हूं कि सपा के लोग खुद को यदुवंशी कहते हैं वो भी श्री कृष्ण की बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति बच्चों के लिए सोना चांदी, घरवार बना रहे हैं। इस पर कांग्रेस सपा की नजर पड़ गई है। यह मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं। कोई मां बहन मंगलसूत्र छीनने देंगे क्या। इनकी नियत ठीक नहीं है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इरादों पर सपा के शहजादे ने चुप्पी साध रखी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments