03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर की महिला सहायता समूह से किया संवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रुद्रपुर स्थित महिला समूह नारी शक्ति से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बेकरी ग्रोथ सेंटर की संचालिका से संवाद करते हुए सेंटर के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज उनके अथक प्रयासों की देन ही है जो उनका बेकरी ग्रोथ सेंटर आज इस मूकाम मे पहुचा है। उन्होंने कहा कि आठ माह में 10 लाख का शुद्ध लाभ कमाना अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने नारी शक्ति समूह की महिलाओ को बधाई भी दी। इस दौरान समूह की संचालिका चन्द्र मणी दास ने बेकरी ग्रोथ सेंटर के बारे में प्रधानमंत्री को बारीकी से बताया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संचालिका से प्रोडक्ट का ब्रांड नाम के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि क्या तीर्थ यात्री भी आपके बिस्किट को खरीद कर अपने साथ ले जाते हैं इस दौरान संचालिका ने बताया कि उनका बिस्किट मार्केट में काफी अच्छा चल रहा है जिसे वह और भी बेहतर ढंग से बना कर बाजार में उतारने जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बेकरी का काम सुरु किया था तब से लेकर अब तक महिलाओ की कितनी हालत सुधरी है। यही नही प्रधानमंत्री अंत ने में कहा कि जब आप देश की महिलाओ के लिए प्रेणा बनी है। सरकार लगातार प्रयास कर रही कि गाव ओर शहर की महिलाओ को समूह के साथ जोड़ कर रोजगार उपलब्ध कराए।

वही बेकरी ग्रोथ सेंटर की संचालिका चन्द्रमणि दास ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री से बात कर उन्हें ओर उनके समूह को काफी अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ने का मंत्र और महिलाओ को रोजगार से जोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह ओर अधिक महिलाओ को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगी। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके जनपद की महिला समूह के काम से प्रभावित हो कर आज प्रधानमंत्री ने उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समूह जनपद ही नही प्रदेश की महिलाओ के लिए प्रेणा बनी है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img