03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कैरियर का चुनाव करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

एफएनएन, नई दिल्ली- परिवार के बाद कैरियर हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा होता है। हममें से कुछ लोगों ने काफी जानकारी हासिल करने के बाद अपना कैरियर चुना है। कैरियर एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है, जिसका सही चयन करना बहुत ही जरूरी है। सही कैरियर मार्गदर्शन से ही आप अपनी इच्छानुसार कैरियर के बारे में जान सकते हैं कि क्या व्यवसाय या कैरियर सही है या नहीं। गलत मार्गदर्शन आपका जीवन बर्बाद कर सकता है।

करियर चुनने में कई बातें अहम होती हैं। इसके साथ ही उदाहरण के लिए उसे कौन सा काम पसंद है, किस काम में वह अच्छा है, कमाई कितनी होगी, किस नौकरी में अवसर ज्यादा है, वहीं उसकी सामाजिक आकांक्षाएं क्या हैं, आदि। इसके अलावाए दोस्त क्या कर रहे हैं, यह भी करियर चुनते वक्त एक मनोवैज्ञानिक दबाव के रूप में कार्य करता है। इसके साथ ही परिवार वाले क्या चाहते हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।

ठीक से सोचें-विचारें

बहुत सारे छात्रों को बहुत लंबे अर्से तक यही पता नहीं चल पाता कि वे किस काम को अच्छी तरह कर सकते हैं। असल में किसी करियर का चुनाव और उसमें सफलता छात्र की अपनी विचार.प्रक्रिया पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। इसलिए करियर का चुनाव करने से पहले सारे पहलुओं पर सही तरीके से सोच.विचार किया जाए कि हमें क्या करना है।

सही तरीके से करें कैरियर का चुनाव

जबरदस्ती में चुने हुए करियर से कभी भी सफलता नहीं मिलती। ऐसे चुनाव से मात्र मानसिक तनाव और जीवन बर्बाद होता है क्योंकि ऐसे लोगों को ना तो उस विषय में जानकारी होती है या ना तो वह सही तरीके से उस कार्य को कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के मुश्किल में शिक्षित और बड़े लोगों से पूछने में न झिझकें। जितना हो सके अपने गुरुओंए परिवार के लोगों से या मित्रों की मदद लें। आपने के विषय में आप जितना ज्ञान बटोरेंगे उतना ही सफलता आपका करियर आपको प्रदान करेगा।

तकनीक के साथ साथ चलें

पुराना भले ही सुहाना माना जाता हो, लेकिन आज की प्रतिस्पर्धा में नई तकनीक का महत्व नकारा नहीं जा सकता है। किसी भी क्षेत्र में प्रवेश से पहले पूछा जाता , क्या कम्प्यूटर चलाना आता है, कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान के बजाय थोड़ी ज्यादा दिलचस्पी दिखाएं क्योंकि यही करियर निर्माण की हर मांग को पूरा कर सकता है।

प्रयास करना न छोड़ें

करियर के चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति में होना स्वाभाविक बात है। लेकिनए अपनी पढ़ाई जारी रखेंए बुनियादी चीजों पर काम करते रहें। इस भ्रम की वजह से निराश होकर प्रयास करना मत छोडि़ए।

अपने व्यक्तित्व को निखारें

किसी भी क्षेत्र के लिए जरूरी योग्यताएं उस क्षेत्र में करियर बनाने का रास्ता तैयार करती हैं। परन्तु एक स्तर के बाद आपके व्यक्तित्व की खासियतें जैसे रचनात्मक सोचए सकारात्मकताए बातचीत की कला आदि काम आते हैं। इसलिए जरूरी योग्यता के अलावा व्यक्तित्व से जुड़ी खासियतों पर भी काम करें।

Hot this week

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Topics

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img