Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचौथे पैरा एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियो का डिसेबल...

चौथे पैरा एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियो का डिसेबल स्पोटिंग सोसाइटी द्वारा किया गया सम्मान

एफएनएन, रुद्रपुर : चौथे पैरा एशियाई खेलों में 309 सदस्यीय भारतीय दल प्रतिभाग करने जा रहा है। जिसमे उत्तराखंड के दो खिलाड़ी नीलिमा राय एवम निर्मला मेहता का चयन पैरा एशियन गेमों के लिए हुआ। डिसेबल स्पोटिंग सोसाइटी द्वारा दोनो ही खिलाड़ियो का सम्मान किया गया तथा एशियन गेमों के लिए शुभकामनाएं देकर एशियन गेमों के लिए रवाना किया। दोनो खिलाड़ी हांगझोऊ चाइना में 22 से 28 अक्टूबर को होने वाले पैरा एशियन गेमों में पैरा लॉन बाउल्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे है।

डिसेबल स्पोटिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया की बड़े हर्ष का विषय है की जिला उधम सिंह नगर के दोनो खिलाड़ी भारतीय पैरा लॉन बाउल्स खेल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है तथा आशा व्यक्त की दोनो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। चुघ ने प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमति रेखा आर्य एवम् प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर दोनो खिलाड़ियों का रुद्रपुर सिटी क्लब में सम्मान समारोह अयोजित कर इनको आर्थिक रूप से सहायता भी प्रदान की गई। समारोह के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, जे.बी.सिंह, संरक्षक सी.ए. अशोक सिंघल , मनीष अग्रवाल, पंडित मुकेश वशिष्ठ प्रदीप बंसल, हरविंदर सिंह (हारजी), योगेश पांडेय,राज कोली एवम् सोसायटी के अन्य सदस्य मजूंद रहे। सभी ने दोनो खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments