03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: में दूसरी बार आयोजित होने वाले नेशनल मास्टर्स गेम्स में 3 दिन देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड: में दूसरी बार आयोजित होने वाले नेशनल मास्टर्स गेम्स में देश भर के खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगेे। इससे पहले उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए स्टेट मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया जाएगा। रविवार को नेशनल मास्टर्स गेम्स के लिए समिति का गठन कर तैयारियों की संबंध में बैठक की गई।

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने बताया, 13 से 15 जून तक गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30,40,50, 60,70 और 80 से अधिक उम्र के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय लीजेंड्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बताया, गेम्स में देश भर के करीब 25 राज्यों के खिलाड़ी फुटबाल, वॉलीबाल, तिरंदाजी, निशानेबाजी और बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

बताया, नेशनल मास्टर्स गेम्स के आयोजन से पहले 23 से 25 मई तक दून में स्टेट मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें फुटबाल के साथ ही वॉलीबाल व बैडमिंटन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बैठक में संतोष बड़ोनी को समिति का संरक्षक, विपिन बलूनी को अध्यक्ष, राजेंद्र चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोइन खान को महासचिव, राजेंद्र पोखरियाल को कोषाध्यक्ष, कुल बहादुर गुरुंग को आयोजन सचिव, महिपाल सिंह को समन्वयक का जिम्मा दिया गया। जबकि मनीष रानाकोटी, भूपेंद्र रावत, प्रितेश जोशी व मनोज रावत को सदस्य बनाया गया।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img