गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं व शिक्षणगणों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है।
पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियाँ और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी न्दिा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी महबों में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण…
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: नौ ट्रैकर्स ने सहस्त्रताल ट्रैक पर गंवा दी जान, द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन के बाद दूसरा बड़ा हादसा