03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधानसभा सत्र में आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट पर मिलेगी प्रवेश की अनुमति

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में 23 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में बिना आरटीपीसीआर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा के लिए कोई भी प्रवेश पास नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

सत्र में प्रवेश से पहले सभी सदस्यों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ ही जिन विधानसभा सदस्यों ने वैक्सीन की डोज लगा दी है। उन्हें आरटीपीसीआर जांच में छूट देने पर विचार किया जा रहा है। सत्र में आने वाले मंत्रियों और विधायकों के सहयोग के लिए आ रहे लोगों को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी। पिछले सत्र की तरह इस बार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सदस्यों की सदन के मंडप और कक्ष संख्या 107 में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जो सदस्य 107 कक्ष संख्या में नहीं बैठेंगे, वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदन की कार्यवाही से जुड़ेंगे। सदन में प्रवेश करने से पहले सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

 

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img