Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी के इस जिले के लोगों को मिली राहत, साढ़े 14 करोड़...

यूपी के इस जिले के लोगों को मिली राहत, साढ़े 14 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का पुल

एफएनएन, लखीमपुर : मितौली क्षेत्र में कठिना नदी के लोहिया घाट पर जल्द ही दो लेन के पुल का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए लाेक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 14.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। किसान अपनी फसल को सीधे जिला मुख्यालय तक आसानी से ले जा सकेंगे। छात्र-छात्राओं को स्कूल व कालेज पहुंचने में सुगमता होगी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 2.45 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

विधानसभा कस्ता के ब्लाक मितौली में लोहियापुरवा के निकट कठिना नदी के लोहिया घाट पर बनने वाले इस दो लेन पुल की लंबाई 90.23 मीटर होगी। पुल बन जाने से कस्ता-मौली मार्ग सीधे लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग से जुड़ जाएगा। वर्तमान में इस स्थल पर रपटा पुल बना है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी का प्रवाह रपटा पुल के ऊपर से होने लगता है, जिस कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी होती है तथा नाव आदि का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों को लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए लगभग 25 से 30 किमी अधिक लंबा रास्ता चलना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments