Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपत्रकार राहुल की पत्नी को मिलेगी नौकरी और तीन लाख की आर्थिक...

पत्रकार राहुल की पत्नी को मिलेगी नौकरी और तीन लाख की आर्थिक मदद, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का भरोसा

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के शहरी विकास एवं आवास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा है कि हल्द्वानी के दिवंगत पत्रकार राहुल जोशी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपये की आथिॅक सहायता दी जाएगी। साथ ही राहुल की पत्नी को उपनल के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी धीराज गब्याॅल से कहा है कि उपनल के माध्यम से नौकरी के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।

उल्लेखनीय है कि पत्रकार राहुल जोशी अमृत विचार समाचार पत्र में रिपोर्टर थे। वह कुछ दिन पहले कोरोना पाॅजिटिव हो गए थे। तीन दिन मोटाहल्दू कोविड सेंटर में रहने के बाद भी उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें नैनीताल रोड स्थित बृजलाल अस्पताल में भती कराया था। पांच मई को उनका निधन हो गया। इस मामले में आज हल्द्वानी के पत्रकार सुबह कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के आवास पर मिले। उन्होंने कहा कि राहुल जोशी रिपोटिॅग के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। तीन माह पहले ही उनका विवाह हुआ था। कहां कि शासन से राहुल को कोरोना वाॅरियसॅ घोषित कर निधन उपरांत मिलने वाली सुविधाएं परिवार को दी जाए। साथ ही पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख की आथिॅक सहायता दिलाएंगे। उपनल के माध्यम से नौकरी के लिए जिलाधिकारी से कहा है। पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल में अंकुर शमाॅ, संजय रावत, योगेश शमाॅ, हषॅ रावत, आशीष, पवन सिंह कुंवर, गुड्ड रजवार, गोविन्द बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, अंकुर शमाॅ, बबिता पटवाल, सुमित जोशी, दीपिका नेगी, भूपेंद्र रावत, दीपक भंडारी, ख़ालिद खां, मोहन भट्ट, रश्मि रजवार, सलीम खान, दीप बिष्ट बाबा आदि शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments