ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री का पैर, प्लेटफार्म-पटरियों के बीच फंसी जान, RPF जवान ने बचाई जान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: रेलवे प्रशासन की ओर से चलती ट्रेन में लोगों को नहीं चढ़ने के निर्देश दिए जाते हैं. उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डालकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते रहते हैं. ताजा घटना काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई. इस दौरान चलती ट्रेन में एक यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन, जैसे ही यात्री ने ट्रेन के पायदान पर पैर रखा तभी वह फिसल गया. जिससे वह सीधे वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया.

गनीमत रहेगी मौके पर आरपीएफ का जवान मौजूद था. जिसने तत्परता दिखाते हुए यात्री को ऊपर खींच लिया. इसके बाद यात्री ट्रेन के अंदर चढ़ गया. पूरी घटना स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान मोहर सिंह कुशवाहा ने गाड़ी पर चढ़ने जा रहे व्यक्ति को चलती दिशा में गाड़ी पर न चढ़ने के लिए आवाज लगाकर एवं टॉर्च जलाकर मना किया. इसके बाद भी व्यक्ति ने अनसुना कर गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया. जिसके फलस्वरूप वह पायदान से नीचे फिसल कर प्लेटफार्म और गाड़ी के गैप के अंदर चला गया.

यात्री को अंदर फंसा देखकर बिना समय गंवाए ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान मनोहर सिंह कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए उस यात्री को खींचकर बाहर निकालकर गाड़ी में सुरक्षित चढ़ाया. जिससे यात्री की जान बच गई. उस जवान के ड्यूटी के दौरान अलर्ट होने के कारण यात्री की जान बच गई. पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

पढे़ं-उत्तराखंड में लैब ऑन व्हील्स की शुरुआत, सीएम धामी ने मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img