Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडओवरटेक विवाद बना जानलेवा, Dehradun में अंधाधुंध फायरिंग से रिटायर्ड ब्रिगेडियर बुजुर्ग...

ओवरटेक विवाद बना जानलेवा, Dehradun में अंधाधुंध फायरिंग से रिटायर्ड ब्रिगेडियर बुजुर्ग की मौत

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह ओवरटेकिंग के विवाद में हिंसक घटना हुई है. एक कार सवारों द्वारा दूसरी कार पर की गई फायरिंग की कीमत एक निर्दोष शख्स को चुकानी पड़ी. मामूली विवाद में हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत हो गई. जिस शख्स की मौत हुई है, वो आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

देहरादून में ओवरटेक को लेकर कार सवारों का खूनी खेल: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसका खामियाजा एक निर्दोष राहगीर को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा. मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया. आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए चलाई गई गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को जा लगी. उस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई.

एक कार सवारों ने दूसरे कार सवारों पर की फायरिंग: पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे की है. कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया. एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

आगे निकली कार का टायर पंक्चर करने को की फायरिंग: प्राथमिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते यह मामूली विवाद झड़प में बदल गया. आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के उद्देश्य से उसके टायरों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

स्कॉर्पियो सवारों की चलाई गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड फौजी अफसर को लगी: इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. रिटायर्ड ब्रिगेडियर 70 साल के थे. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार अराजक तत्व फरार: वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है. संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है. इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

फायरिंग करने वाले स्कॉर्पियों सवारों को तलाश रही पुलिस: एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि- जोहड़ी गांव के पास ओवरटेकिंग और फायरिंग की घटना हुई है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. -प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी, देहरादून-

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की मौत से दुख का माहौल: कार सवार अराजक तत्वों की गुंडागर्दी में देश ने एक रिटायर्ड आर्मी अफसर को खो दिया. रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी रोज की तरह सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. उन्हें क्या पता था कि लग्जरी कार में सवार अराजक तत्व उनकी जान ले लेंगे. रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी सड़क किनारे चल रहे थे. इस दौरान ओवरटेकिंग के विवाद में स्कॉर्पियो सवार अराजक तत्वों ने फॉर्च्यूनर कार को रोकने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग शुरू कर दी. दुर्भाग्य से स्कॉर्पियो सवार लोगों की चलाई गई गोली मॉर्निंग वॉक करते हुए चल रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को लग गई. अचानक गोली लगते ही रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर जोशी नीचे गिर पड़े.

घटनास्थल पर मौजूद लोग रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को तत्काल अस्पताल ले गए. अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद रिटायर्ड फौजी अफसर के घर में शोक की लहर तो स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments