एफएनएन, किच्छा : स्वन्त्रता दिवस के मौके पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय सह संगठन मंत्री अहिप ईश्वरी प्रसाद ने उपस्थित आगंतुकों का मार्गदर्शन किया। जिसके उपरान्त गोष्ठी में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत संकल्प प्रतिज्ञा दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अहिप ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सैनिकों को याद किया व जिला अध्यक्ष मदन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






