03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बुली बाई ऐप प्रकरण में कोटद्वार से एक और गिरफ्तारी, रुद्रपुर से गिरफ्तार युवती को साथ ले गई मुंबई पुलिस

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : बुली बाई ऐप मामले में उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है। इस बार गिरफ्तारी पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र से हुई है। जिसकी पुष्टि उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईपीएस सैंथिल अबूदाई ने की है। आपको बता दें कि इस प्रकरण में पहली गिरफ्तारी बैंगलोर से जबकि दूसरी गिरफ्तारी रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी से हुई। आदर्श कॉलोनी की गिरफ्तार युवती श्वेता सिंह के पिता की कुछ दिन पहले कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। युवती अपने दोस्त के जरिए टि्वटर अकाउंट हैंडल कर रही थी। आज उसकी गिरफ्तारी हुई। मुंबई साइबर सेल की टीम ने दबिश देकर उसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद कोर्ट से उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया। आपको बता दें कि बुली वाई ऐप पर एक समुदाय विशेष की महिलाओं की खरीद-फरोख्त की जाती थी। यह प्रकरण तब चर्चा में आया जब मुंबई की एक पत्रकार का फोटो अपलोड कर उस उस को बेचने की साजिश की गई। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत मुंबई पुलिस की साइबर सेल टीम आज यहां पहुंची और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने श्वेता सिंह नाम की लड़की को बुली बाई एप मामले में उधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया था। वहीं आज सुबह कोटद्वार से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। दोनो ही लोगो ने दोस्तो के कहने पर इस काम में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img