03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क हादसे में गई एक की जान, स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में दो गंभीर घायल

एफएनएन, कोरबा: स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए घायलों को रायपुर रेफर किया गया। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू की। यह घटना बीती रात उरगा थाना के तरदा भारतमाला मार्ग पर हुई।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर तीन लोग सवार थे, जो रायपुर के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। तरदा के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में 27 बर्षीय अरुण कुमार यादव की मौत हो गई, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का रहने वाला था। वहीं घायल 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव रायपुर निवासी और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू सेमरा धमतरी निवासी बताया जा रहा है। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया।

दो साल से रायपुर में काम कर रहा था मृतक

बताया जा रहा है कि रायपुर के निजी कंपनी का काम कोरबा में भी चलता है, जहां दो डंपर वाहन को रायपुर से कोरबा शिफ्ट किया जा रहा था। रायपुर से कोरबा आते समय यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण कुमार यादव पिछले दो सालों से रायपुर के निजी कंपनी में काम करते आ रहा है और छुट्टी के दौरान अपने गृहग्राम जाया करता था। मृतक अरुण कुमार की शादी को 3 साल ही हुए हैं और एक छोटा बच्चा भी है।

झारखंड से कोरबा के लिए निकले परिजन

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन देर रात ही झारखंड से कोरबा के लिए निकल गए हैं, जहां कोरबा पहुंचते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों काे अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img