03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नौकरी का झांसा देकर युवती को दुबई ले गए आरोपी, वहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, केस दर्ज

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: पंजाब की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के दो भाइयों ने युवती से पहले दुबई फिर दिल्ली में दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पटियाला पुलिस ने जीरो नंबर पर एफआईआर दर्ज की। बाद में इसे रुद्रपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी के मुताबिक पंजाब के पटियाला निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने थाना सिटी समाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा अप्लाई के दौरान वह रुद्रपुर निवासी दो भाई गौरव सिंह और साहिल सिंह के संपर्क में आई थी।

आरोप है कि दोनों उसे बहाने से दुबई ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने उसे धमकी देकर दिल्ली बुलाया और फिर यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की और आरोपियों के रुद्रपुर निवासी होने के कारण मुकदमे को एसएसपी कार्यालय पटियाला से रुद्रपुर पुलिस कार्यालय ट्रांसफर कर दिया गया। मामला जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर में दर्ज धाराओं के आधार पर ही दुष्कर्म के आरोप में दोनों भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। हालांकि अभी बयान दर्ज कराने के लिए पीड़िता रुद्रपुर नहीं पहुंची है। एसएसपी ने उपनिरीक्षक नेहा राणा को विवेचना अधिकारी बनाया है।

Hot this week

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Mussoorie से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Mussoorie से देहरादून लौट रहे एक...

LUCC chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एफएनएन, देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC...

Topics

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img