03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला आरक्षण बिल संसद में पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व विधायक के साथ मिष्ठान वितरित कर खुशी की जाहिर

Spread the love

एफएनएन, किच्छा: नारी शक्ति वंदन / महिला आरक्षण बिल संसद में पास होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के साथ दीनदयाल चौक पर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के ध्येय को सार्थक करते हुए नए संसद भवन के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करना दर्शाता है कि अब तक महिलाएं दूसरों के रहमों करम पर अपने अधिकार तक पहुंच पाती थी लेकिन अब महिलाएं आरक्षण के माध्यम से हर उस जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी जहां की वह हकदार होंगी।

महिलाओं को मिले इस अधिकार से देश के विभिन्न पदों पर महिलाएं भी अपना परचम लहराएंगे। अब दबे कुचले वर्ग की महिलाएं आरक्षण के दम पर अपने व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलेगा। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विमला मुंडेला ने संसद मे महिला आरक्षण बिल सर्व सहमति से पास होने पर सभी दलों का आभार व्यक्त किया। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला नेत्री पूनम अग्रवाल, लता सिंह, मीरा तिवारी, दया दसीला, अंजू देवी, शैली फुटेला, बलकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष आरती दुबे, संगीता शर्मा, बलकेश चौधरी, माधुरी, मधु गुप्ता, करूना तिवारी, सुनीता गंगवार, जश्मीरी देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, मीना शर्मा, अंजनी सोनी, विमल गंगवार , प्रेमा राठौर थे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img