03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा महिला मोर्चा ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर दक्ष चौराहे पर किया मिष्ठान वितरित, पीएम मोदी और कानून मंत्री मेघवाल का आभार किया व्यक्त

एफएनएन, रूद्रपुर :  संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर आज भाजपा महिला मोर्चा ने दक्ष चौराहे पर मिष्ठान वितरित किया और महिला आरक्षण बिल पेश होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद विधानसभा की 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा लोकसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

प्रदेश मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम है जो राजनीति में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद हो सकेगी न सिर्फ आवाज बंद होगी बल्कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से भी उठ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से देश की संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

पिछले लंबे समय से महिला आरक्षण बिल लंबित था अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद अब उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों में से दो महिलाओं पर महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे और 70 विधानसभा सीटों में से 23 महिला विधायक होगी जिससे उत्तराखंड में भी महिलाएं राजनीतिक तौर पर मजबूत होगी। विकास शर्मा ने कहा कि तीन तलाक कानून के बाद सरकार ने एक बार फिर महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस बिल के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी।

इस अवसर पर इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, प्रदेश आईटी सहसंयोजक श्वेता मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जिला रजनी रावत, जिला , मीडिया प्रभारी चंद्र कला राय, माही सकलानी,दीपा राय,पूजा राठी,,साधना शर्मा,,ममता त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img