03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: सीएम के निर्देश पर पुलिस ने शुरू किया राज्य के सभी मदरसों की सघन जांच का अभियान

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस विभाग सभी मदरसों की विस्तृत जांच पड़ताल के लिए अभियान शुरू कर रहा है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने गुरुवार को बताया कि राज्य के सभी जिलों में मदरसों की गहन जांच के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ द्वारा निर्देश निर्गत किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इन निर्देशों का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित मदरसों की पहचान करना, उनके फंडिंग स्रोतों का सत्यापन करना और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के वास्तविक विवरण की जानकारी प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि एक माह के लिए शुरू हो रहे विशेष अभियान में सभी मदरसों के पंजीकरण, अवैध और बिना पंजीकरण के संचालित मदरसों की पहचान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भरणे ने बताया कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों विशेषकर, बाहरी राज्यों से लाए गए बच्चों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी और मदरसों को मिलने वाली फंडिंग के स्रोतों का सत्यापन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुरूप राज्य में संचालित सभी मदरसों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि यह जांच प्रक्रिया बच्चों की सुरक्षा और राज्य में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही इस जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी मदरसे कानूनी ढांचे के भीतर कार्य करें। सभी जनपदों को एक माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img