Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकनेक्टिीविटी लडखड़ाई तो अफसरों की शामत आई

कनेक्टिीविटी लडखड़ाई तो अफसरों की शामत आई

एफएनएन, देहरादून: पंचायत प्रतिनिधियों से ई-संवाद में नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। कई पंचायत प्रतिनिधि कनेक्ट नहीं हो सके, इससे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुस्सा गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और जांच करने के निर्देश दिए।

images

वर्चुअल क्लास में मुख्यमंत्री भड़के

आत्मनिर्भर भारत योजना को प्रभावी बनाने के उददेश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पंचायत प्रतिनिधियों से ई-संवाद का कार्यक्रम तय था। नवोदय स्कूल नानुरखेड़ा से वर्चुअल क्लाॅस के माध्यम से इसे किया जाना था। कार्यक्रम होने के साथ ही सिस्टम की खामियां सामने आने लगीं। कई पंचायत प्रतिनिधियों कनेक्ट ही नहीं हो सके। इस पर मुख्यमंत्री गुस्सा गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सफाई दी कि तकनीकि खराबी के कारण ई-संवाद में दिक्कत आयी है। सिस्टम फेल होने से सरकारी सिस्टम पर सवाल उठना लाजिमी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments