03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून जिले में भवन के नक्शे पास कराने में अब लोगों को नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से मानचित्र अनुभाग, अनाधिकृत और अवस्थापना विकास के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसी बीच उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवासीय नक्शों में आम जनता को राहत देने के लिए एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए. यह डेस्क प्राधिकरण कार्यालय में बनाई जाएगी, जिसमें ड्रॉफ्टमैन की तैनाती भी की जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों को नक्शे पास कराने के लिए प्रोत्साहित करना और प्राधिकरण की वेबसाइट पर एप्रूव्ड कॉलोनियों के लिए स्व प्रमाणित नक्शों की व्यवस्था करना है. ऐसे में लोगों की सहूलियत के मद्देनजर ड्रॉफ्टमैन उन्हें खुद प्रमाणित नक्शे चयन करने में मदद के साथ-साथ अन्य सहायता प्रदान करेंगे. आवासीय नक्शों को 15 दिन में पास करने की अनिवार्यता है. इसके मद्देनजर प्राधिकरण के सॉफ्टवेयर में एक फिल्टर दिया जाएगा, ताकि 15 दिन में जिसके भी पास फ़ाइल हो उसे अलर्ट का मैसेज चला जाए. मानचित्र सेल के सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि हर हाल में निर्धारित समय सीमा में मानचित्र का निस्तारण किया जाए, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ने 4 जून के बाद दोबारा शमन कैंप शुरू करने के निर्देश दिए हैं. सभी सहायक अभियंताओं को प्रति माह 10-10 लाख रुपये की कंपाउंडिंग प्रत्येक सेक्टर में कराने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा प्राधिकरण के सभी 12 अनुभागों को उन्होंने पूरी तरह ऑनलाइन करने के लिए कहा है. अभी 7 अनुभाग जैसे नजूल, प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त इत्यादि ऑनलाइन नहीं हैं, जिन्हें जल्द ऑनलाइन किया जाएगा. सुनवाई को भी पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि लोगों को प्राधिकरण के चक्कर ना काटने पड़ें. अगले महीने से यह सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- काशीपुर में रिश्ते हुए तार-तार, पैसों की खातिर भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img