03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सफेद टाइगर के साथ कॉर्बेट के बाघों को CZA के फैसले का इंतजार, एक अनुमति बदल देगी देहरादून जू की तस्वीर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ को लाने के लिए वन विभाग की तरफ से सकारात्मक पहल की गई है. अच्छी बात यह है कि उत्तराखंड के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा के प्रयासों के बाद उड़ीसा के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने उत्तराखंड को सफेद बाघ देने के लिए अपनी सहमति दे दी है. उत्तराखंड की तरफ से इसके बदले उड़ीसा को चार लेपर्ड दिए जाएंगे. इस तरह उत्तराखंड को सफेद बाघ मिल जाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक समीर सिन्हा ने बताया कि उनके द्वारा उड़ीसा के चीफ वाइल्ड लाइफ से बातचीत की जाएगी. उड़ीसा वन विभाग की तरफ से एक सफेद बाघ देहरादून चिड़ियाघर में रखे जाने के लिए उनकी तरफ से सहमति भी दी जा चुकी है. हालांकि अभी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की तरफ से अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर के निदेशक को प्राधिकरण से अनुमति लेने की औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौजूद चिड़ियाघर में काफी पहले से ही सफेद बाघ लाने के प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन अब उड़ीसा सरकार की तरफ से इसके लिए अनुमति मिलने के बाद अंतिम अनुमति के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से भी पत्राचार किया जा रहा है.

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति को लेकर वन विभाग में यह कोई एक अकेला मामला नहीं है. एक तरफ देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ को लाने की तैयारी हो रही है, तो वहीं पहले से ही देहरादून चिड़ियाघर में लाए गए दो कॉर्बेट के बाघों को पर्यटकों के देखने के लिए रखे जाने की भी अनुमति का इंतजार है. इसके अलावा चिड़ियाघर में मौजूद रेस्क्यू सेंटर में दो गुलदार भी रखे गए हैं, जिन्हें अभी पर्यटकों के देखने लिए नहीं रखा गया है. वजह यह है कि अभी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की तरफ से इन बाघों और गुलदारों को भी पर्यटकों के लिए डिस्प्ले करने को लेकर अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में अब सभी को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की अनुमति का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- देहरादून जिले में भवन के नक्शे पास कराने में अब लोगों को नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img