03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा निम, मई में होगी पाठ्यक्रम की शुरुआत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग में एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम (इंट्रोडक्टरी कोर्स) शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को योग आसनों के साथ पहाड़ों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा।

देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग कोर्स का प्रशिक्षण देता है। अब इन कोर्सों की फेहरिस्त में योग विषय भी जुड़ने जा रहा है। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग पर प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पर्वतों पर भी योग सिखाया जाएगा

”शिखर से मुद्रा तक: जहां पहाड़ ध्यानमग्नता से मिलते हैं” कि टैग लाइन से शुरू होने वाले इस कोर्स में न केवल संस्थान में प्रशिक्षुओं को योग आसन व योग की शैलियों बताई जाएंगी, बल्कि उन्हें पहाड़ाें पर भी योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्थान के रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार ने कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए पहली बार शुरू होने जा रहे इस कोर्स की अवधि दस दिनों की होगी। जिसमें प्रशिक्षुओं को संस्थान सहित संस्थान के प्रशिक्षण तेखला सहित अन्य जगह पर्वतों पर भी योग सिखाया जाएगा। मई में शुरू होने वाला कोर्स 7 मई से 16 मई तक चलेगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • दस दिन के कोर्स की फीस दस हजार
निम में शुरू होने वाले दस दिवसीय योग के प्रारंभिक पाठ्यक्रम की फीस करीब दस हजार होगी। जिसमें प्रशिक्षुओं के रहने-खाने की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की जाएगी। निम के रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार ने बताया कि कोर्स के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
  • शरीर को फिट और दिमाग को चुस्त रखने में मददगार है योग
योग शरीर को फिट और दिमाग को चुस्त दुरुस्त रखने में मददगार है। पिछले करीब एक दशक में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। सरकारी से लेकर निजी संस्थान भी अब अपने कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें योगाभ्यास कराने के अलावा योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में निम में योग विषय पर पाठयक्रम की शुरूआत से युवाओं को लाभ मिलेगा।

Hot this week

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...

Topics

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img