03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब घर पर ही करिए कोरोना टेस्ट, जानिए आप पाॅजिटव हैं या निगेटिव

एफएनएन, नई दिल्ली: कोविड-19 को लेकर सूखी खांसी, बहती नाक, तेज बुखार और थकावट जैसे शुरूआती लक्षण सामने आए थे। इसके अलावा व्यक्ति को गंध ना आने और स्वाद ना मिलने जैसे लक्षण भी कोरोना के लक्षणों में शामिल किए गए हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या मरीज कोरोना से संक्रमित होने के बाद किसी भी तरह की स्मेल और टेस्ट को महसूस नहीं कर पाता है।

मरीजों को गंध का अहसास नहीं

शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना के साथ एनोस्मिया यानी गंध की कमी संक्रमण का प्रारंभिक चेतावनी संकेत है। हालांकि हाल ही में हुए एक शोध में चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं ने माना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को कुछ तरह की ही गंध और स्वाद महसूस नहीं होते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोधनकर्ताओं ने स्मेल और स्वाद को लेकर सभी भारतीय घरों में मौजूद पांच अलग-अलग तरह की चीजों से आने वाली स्मेल का इस्तेमाल किया। जैसे कि लहसुन, इलायची, सौंफ, पुदीना और नारियल तेल इन सभी सुगंधों क एक अनलाइन सर्वेक्षण के आधार पर चुना गया था। जिसमें 100 लोग शामिल हुए। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना संक्रमित लोगों को गंध का नुकसान होता है, हालांकि उनकी स्मेल की शक्ति पूरी तरह से खत्म नहीं होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना संक्रमित दो सुगंधों का पता नहीं लगा पाए थे। उसमें नारियल तेल और पुदीना शामिल है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जिन लोगों को इन दो चीजों की स्मेल नहीं आ रही है, उसके आधार पर कोरोना मरीजों की पहचान करने में आसानी हो सकती है। इस पद्धति का इस्तेमाल घर पर भी किया जा सकता है।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img