Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीपहले गृहमंत्री, अब प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पाॅजिटिव

पहले गृहमंत्री, अब प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पाॅजिटिव

फएनएन नई दिल्‍ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के  कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डॉक्‍टर्स के कहने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अमित शाह ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्‍ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।

अमित शाह ने एक ट्वीट किया

कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण मिलने पर, मैंने परीक्षण करवाया और रिपोर्ट सकारात्मक आई। मेरा स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मुझे डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग संपर्क में आए हैं। कृपया अपने आप को अलग कर लें और अपनी जांच करवा लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments