03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में खुलेगा पहला रेल कोच रेस्टोरेंट, लजीज मनपसंद व्यंजनों का ले सकेंगे स्वाद

एफएनएन, ग्रेटर नोएडा:  दादरी रेलवे स्टेशन पर जिले का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। जहां बैठकर यात्रियों संग जिले के लोग मनपसंद व्यंजनों का जायका ले सकेंगे। अभी पिछले दिनों ही नोएडा के 137 मेट्रो स्टेशन पर स्टेशन के नीचे मेट्रो कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है। जो लोग खूब लुभा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन जनपदों में लखनऊ, बरेली, वाराणसी, झांसी, आगरा कैंट व प्रयागराज शामिल है। जहां रेलवे को अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जिसके बाद अब दादरी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना रेलवे के अधिकारियों ने बनाई है।

आरओबी के नीचे बनाया जाएगा रेस्टोरेंट

अभी कुछ दिनों पहले वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने दादरी रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। जिसमें उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को भविष्य में स्टेशन पर दी जाने वाली सुविधाओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उस दौरान रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरओबी के नीचे खाली जमीन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाने के निर्देश दिए हैं।

पुराने एसी कोच को दिया जाएगा रेस्टोरेंट का लुक

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पुराने एसी कोच को रेस्टोरेंट का लुक दिया जाएगा। मौजूदा समय में दादरी रेलवे स्टेशन से 14 पेसेंजर व एक एक्सप्रेस ट्रैन गुजरती है। दोनों तरफ से रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री ट्रैन में सफर करते हैं।

जिले का सबसे व्यस्तम रेलवे स्टेशन है दादरी

गौतमबुद्ध नगर में दनकौर, बोड़ाकी, दादरी व मारीपत रेलवे स्टेशन आते हैं। दादरी रेलवे स्टेशन को गौतमबुद्ध नगर का सबसे व्यस्तम रेलवे स्टेशन माना जाता है। दोनों तरफ से 12 हजार से अधिक यात्री ट्रैन से सफर करते हैं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दादरी से रेल यात्रा करने वाले इन यात्रियों के लिए बेहतर जलपान की की कोई उपचित व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर नहीं है। ऐसे में रेलवे कोच रेस्टोरेंट यात्रियों के लिए सुखद अनुभव होगा।

ये भी पढ़ें- CS राधा रतूड़ी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा का लिया फीडबैक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर दी ये जानकारी

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img