03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाइट कर्फ्यू …. चुनाव आगे खिसकाने की आहट तो नहीं, राष्ट्रपति शासन लगने की चर्चाएं भी हुईं तेज

Spread the love

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया। कर्फ्यू को लेकर तमाम कयास भी लगाए जा रहे हैं। चर्चाएं यहां तक हैं कि यह चुनाव आगे खिसकाने का एक कदम है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। आपको बता दें कि सर्वे में भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है। ऐसे में केंद्र सरकार चुनाव आगे ले जाना चाहती है।

इस बीच राष्ट्रपति शासन लगने से सरकार को जनता की परेशानियों में साथ खड़े होने का मौका मिल जाएगा और माना जा रहा है कि सरकार के पिछले कार्यकाल पर पर्दा भी पड़ सकता है, हालांकि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम उत्तराखंड पहुंच चुकी है और चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रशासनिक मशीनरी भी चुनावी मोड में आ गई है।

 

दमदार ढंग से दावेदारी रखने के बाद राजनीतिक दलों ने टिकट घोषित करने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने सरकार की मंशा को भांपते हुए कोरोना कर्फ्यू का तो समर्थन किया है लेकिन यह भी कहा है कि चुनाव नियत समय पर ही होने चाहिए।

हरीश रावत का यह कथन कहीं न कहीं केंद्र सरकार के आगे बढ़ने वाले कदमों पर प्रहार है। चुनाव आगे बढ़ेंगे या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा फिलहाल चुनावी मैदान सज चुका है और बाकी है तो सिर्फ निर्वाचन आयोग की आचार संहिता लगाने की घोषणा और प्रत्याशियों की लिस्ट। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगर सरकार चुनाव को आगे बढ़ाने का काम करती है तो इससे साफ है कि उसे चुनाव में हारने का डर सता रहा है।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img