Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशNIA ने तैयार की जांच रिपोर्ट, 150 लोगों से पूछताछ, पाकिस्तान सेना...

NIA ने तैयार की जांच रिपोर्ट, 150 लोगों से पूछताछ, पाकिस्तान सेना की मिलीभगत

एफएनएन, लखनऊ: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट को NIA ने तैयार कर ली है। मामले में करीब 150 लोगों से पूछताछ की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में आईएसआई, पाकिस्तान सेना की मिलीभगत सामने आ रही है। रिपोर्ट को जल्द ही MHA को सौंपी जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि आतंकी लगातार पाक से कनेक्शन बनाए हुए थे।

आपको बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। ये हमला बैसरन घाटी में हुआ था। एनआईए (National Investigation Agency) ने एफआईआर दर्ज कर हमले की जांच की। जिसका रिपोर्ट अब सामने अब सामने आ गई है। हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों के भी बयान दर्ज किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments