Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनवविवाहित जोड़े की पिता-पुत्र ने की हत्या

नवविवाहित जोड़े की पिता-पुत्र ने की हत्या

दो माह पूर्व किया था प्रेम विवाह

एफएनएन, काशीपुर : नवविवाहित जोड़े की युवती के पिता और भाई ने हत्या कर दी। आरोपियों ने 315 बोर की गोली से घटना को अंजाम दिया। और मौका पाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही आलाधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है। हत्या के पीछे का कारण युवती के परिजनों का प्रेमविवाह से नाखुश होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी राशिद पुत्र कमरुद्दीन ने दो माह पहले मोहल्ले की ही नाजिया पुत्री मुज्जमिल के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह से दोनों के परिजन नाराज थे। इसलिए नवविवाहित जोड़ा मोहल्ले में ही किराये पर रहने लगा। सोमवार को करीब पौने 10 बजे युवती के पिता और भाई ने जोड़े की मोहल्ले में 315 बोर के तमंचे से हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्लेवासी जैसे ही बाहर निकले। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments