03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी-उत्तराखंड के बीच जल्द दौड़ेगी रोडवेज बसें

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के बीच आवागमन करने वालो के लिए यह राहत भरी खबर है। यूपी परिवहन निगम प्रशासन जल्द ही यूपी-उत्तराखंड के बीच 100 बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। उत्तराखंड परिवहन से हरी झंडी मिलने के बाद निगम प्रशासन अब शासन को प्रस्ताव भेजकर बस संचालन की मंजूरी लेगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि अनलॉक में अंतर्राज्जीय यूपी रोडवेज बसों का संचालन बंद है। ऐसी स्थिति में बस संचालन शुरू करने के पहले दोनों राज्यों से अनुमति लेना होती है। उत्तराखंड सरकार ने बस संचालन की अनुमति दे दी है। अब परिवहन निगम सौ बसों के संचालन का प्रस्ताव बनाकर यूपी सरकार से अनुमति लेगा।

यहां से रफ्तार भरेंगी बसें

लखनऊ से हरिद्वार, प्रयागराज से हरिद्वार, वाराणसी से हरिद्वार, सहरानपुर से हरिद्वार, बरेली से हरिद्वार, पश्चिम क्षेत्रों से देहरादून।

राजस्थान की बसें भी आएंगी यूपी

राजस्थान परिवहन की बसें अपने पड़ोसी राज्यों यूपी और मध्यप्रदेश के बीच बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान पांच महीनें से बसों का संचालन बंद है। ऐसी स्थिति में यूपी की बसें जिन राज्यों के बीच बस समझौता हुआ है वहां संचालन करने के लिए निगम प्रशासन सरकार के फैसले के इंतजार में है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img