03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मदरसों में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास, सुबह पढ़ेंगे बच्चे कुरान, दरगाह को लेकर पढ़ें ये नए नियम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। सुबह बच्चे कुरान पढ़ेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य स्कूल की तरह कक्षाएं चलेंगी। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ मदरसों के छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में पिरान कलियर दरगाह के बाहर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि कैमरे से ऑनलाइन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाएगा।

बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि दरगाह के भीतर कोई व्यक्ति नशा करके न जाए इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वक्फ बोर्ड की देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल की जिन संपत्तियों पर अतिक्रमण है। उन सभी 145 संपंतियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img