03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नई कोविड गाइडलाइन जारी, प्रत्याशियों के प्रचार का दायरा बढ़ा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के दौरान कोविड 19 के नए वैरिएंड ओमिक्रॉन को लेकर चुनाव प्रचार के लिए भी नियम तय हैं। हालांकि नियमों में रोड शो प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दल नियम तोड़ रहे हैं। डोर टू डोर प्रचार के नाम पर आयोजित किए जा रहे रोड शोर में भी खूब भीड़ हो रही है। इसमें कोई भी दम कम नहीं है। वहीं, बंद कमरों और खुले स्थान में आयोजित होने वाली बैठकों के लिए भी नियम हैं। हालांकि ये नियम भी सिर्फ दिखावा ही साबित हो रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु की ओर से आज नियमों को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

  • बैठकों के लिए व्यवस्था

इसमें कहा गया है कि पूर्व में जारी दिशा निर्देश में कुछ संशोधन किया गया है। जो गतिविधियां भारत निर्वाचन आयोग की ओर से समय समय पर जारी दिशा निर्देशों में प्रतिबंधित हैं, उक्त गतिविधियों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही चुनाव प्रचार की अनुमति होगी। इंडोर मीटिंग में अधिकतम हाल की क्षमता का 50 फीसद व्यक्तियों के साथ और खुले स्थान पर 30 प्रतिशत की क्षमता के साथ व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजन करने की अनुमति होगी।

  • चिह्नित खुले स्थानों पर ही होगी रैली

आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित खुले स्थानों पर ही राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की रैली होगी। जिला प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल की क्षमता तय की जाएगी। इस संबंध में संबंधित राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को सूचित किया जाएगा।

  • कोविड नियमों का पालन जरूरी

आदेश में कहा गया है कि रैली के आयोजन में कोविड नियमों का पालन जरूरी है। इसमें सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करना आदि शामिल है। उल्लंघन करने पर नियमों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img