03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लापरवाही : उत्तराखंड में हेल्पलाइन नंबर मिलते ही नहीं

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। लेकिन प्रशासन अब इस पर अनदेखी करने लगा है। लॉकडाउन के साथ ही लोगों की सहूलियत के लिए मार्च में कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे। लेकिन 6 महीने बाद उनमें से कुछ नम्बर या तो अपडेट नहीं हुए हैं या उठ ही नहीं रहे हैं। कोरोनाकाल में राज्य में आने वाले लोगों की मदद करने के लिए प्रदेश स्तर पर कुछ हेल्पलाइन नम्बर और कुछ जिलों ने अपने अलग से हेल्पलाइन नम्बर जारी किए थे। लेकिन पड़ताल में पता चला कुछ जिलों में तो हेल्पलाइन नम्बर उठ ही नहीं रहे।

मिल रहे नंबर, लेकिन अपडेट नहीं

उत्तराखंड में जारी हेल्पलाइन नंबर चेक किए तो सभी नंबर मिल रहे थे, लेकिन ये नंबर वेबसाइट पर अपडेट न होने की वजह से लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये नंबर लगते ही नहीं, क्योंकि वेबसाइट पर ये नंबर अपडेट नहीं हैं। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

इन नंबरों पर करें डायल

देहरादून के एडीएम बीर सिंह बुदियाल का कहना है कि कुछ हेल्पलाइन नंबर बंद किए गए हैं, क्योंकि उन पर कॉल नहीं आ रही थी। अभी 0135-2627066, 1077 और 7534826067 नंबर काम कर रहे हैं लेकिन ये नंबर वेबसाइट पर दिख नहीं रहे हैं।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img