Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्ली'NDA पूरी तरह तैयार', चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बोले...

‘NDA पूरी तरह तैयार’, चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। इस बार पूरे देश में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। वहीं, चुनाव की तारीखों के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)- NDA आम चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शुरू हुआ लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्वः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से मतदान के पहले चरण का शुरुआत होगा, जो सात चरणों तक चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

सुशासन और जनसेवा के भाव से जाएंगे लोगों के बीचः PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।

I.N.D.I. गठबंधन पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने इस दौरान I.N.D.I. गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब हमने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी I.N.D.I. गठबंधन के कुशासन से पीड़ित थे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था, जो घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता रहा हो। पीएम मोदी ने कहा कि NDA ने देश को खराब परिस्थिति से बाहर निकाला था और आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, ना कोई दिशा। उनका एक ही एजेंडा बचा है- हमें गाली देना और वोट बैंक की राजनीति करना। उनकी परिवारवादी मानसिकता और समाज को बांटने के षड्यंत्र अब जनता नकार कर रही है। भ्रष्टाचार के अपने ट्रैक-रेकॉर्ड के कारण वो लोगों से आंखे नहीं मिला पा रहे हैं। जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments