03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को होगी मतगणना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी।

बता दें कि 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रदेश में आचार संहिता लागू

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें तीन सीटें गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में हैं।

ये है पूरा कार्यक्रम

  • 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी
  • 27-28 मार्च को नामांकन
  • 28-30 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
  • 30 मार्च से दो अप्रैल- नाम वापसी
  • 19 अप्रैल को मतदान
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा पांचों सीटों पर घोषित कर चुकी प्रत्याशी

बता दें कि, उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।

कांग्रेस तीन सीटों पर घोषित कर चुकी उम्मीदवार

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से  प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। दो सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना है।

उत्तराखंड में मतदाता

  • 83, 21207 कुल मतदाता
  • 65177 , 85 साल से ऊपर मतदाता
  • 145202 युवा मतदाता
  • 79965 दिव्यांग मतदाता
  • 286 ट्रांसजेंडर मतदाता
  • 11729 पोलिंग स्टेशन
  • 93357 कुल सर्विस मतदाता

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img