03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नहीं कांग्रेस की राह में रोड़ा बने नारायण पाल

एफएनएन, रुद्रपुर : सितारगंज विधान सभा सीट पर कांग्रेस को अपने ही चोट पहुंचा रहे हैं। ऐन चुनाव के वक्त टिकट न मिलने से नाराज होकर बसपा से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक नारायण पाल भाजपा के लिए नहीं, कांग्रेस की राह में रोड़ा बन रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा की राह आसान होती दिख रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पांच साल से सितारगंज क्षेत्र से तैयारी कर रहे पूर्व विधायक नारायण पाल को टिकट न देकर नवतेज पाल को प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस के इस फैसले से हाल में कांग्रेस में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार भी नाराज बताए जाते हैं और वह अंदरखाने नारायण पाल का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के कई चेहरे नारायण पाल का समर्थन कर रहे हैं। यानि चुनाव में कांग्रेस दो जगह बंटी हुई प्रतीत हो रही है। ऐसे में बसपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज का ही नुकसान कर रहे हैं।

कांग्रेस और बसपा के बीच चल रही खींचतान भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उधर, बहुगुणा परिवार चुनाव में कोई भी ढिलाई करने को तैयार नहीं है। चुनाव की बागडोर खुद पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने संभाल रखी है, जिन्हें राजनीति का लंबा तजुर्बा है। सबसे खास बात यह है कि मुस्लिम वर्ग में बहुगुणा परिवार की बहुत अच्छी पकड़ है। इस इलाके में भाजपा को नहीं, बल्कि सौरभ बहुगुणा को मुस्लिम वोट काफी संख्या में मिलते आए हैं, जो इस बार भी मिलेंगे।

कुल मिलाकर सितारगंज सीट पर सौरभ बहुगुणा की स्थिति को उनके प्रतिद्वंदियों ने ही मजबूत बना रखा है, जो उनकी जीत के लिए वरदान साबित होने वाला है।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img