Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनानकमत्ता पुलिस ने 10 हज़ार के दो ईनामी बदमाशों को किया गया...

नानकमत्ता पुलिस ने 10 हज़ार के दो ईनामी बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : नानकमत्ता पुलिस ने 10000 के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह दोनों मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वांछित / ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।

पकड़े गए अभियुक्तों में जसवीर सिंह पुत्र सन्दीप सिंह उर्फ बूटा सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता और कुलविन्दर सिंह उर्फ पम्पा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता शामिल हैं। दोनों अभियुक्तगण विगत 10 माह से लगातार फरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट थे। अभियुक्त जसवीर व कुलविन्दर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 का नाम घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments