03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल : ‘इसकी पुनरावृत्ति न हो’, सीएम धामी सख्त, गर्जिया देवी मंदिर अग्निकांड की जांच के दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल जिले के अंतर्गत रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड की घटना के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसकी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।
बताया जा रहा है कि मंदिर से अचानक एक जलती धूप नीचे दुकान में गिरी। इससे कच्ची दुकान ने आग पकड़ ली। सभी दुकानें एक दूसरे से सटी हुई थी तो सभी में आग लगती चली गई। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।

अपना सामान भी नहीं बचा पाए लोग

लोगों को अपना सामान बचाने का भी मौका नहीं मिल पाया। झोपड़ी में घासफूस व सूखी लकड़ी एवं तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार मंदिर से भी ऊंचा उठने लगा। इससे मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर दौड़े। दुकानों में रखे सिलेंडरों को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला।

आग लगने के दौरान लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बीच में एक झोपड़ी को खुद ही तोड़कर हटा दिया। इससे आग आगे फैलने से रूक गई। सूचना पर अग्रिशमन विभाग के जिले के मुख्य अग्रिशमन अधिकारी गौरव किरार, रामनगर अग्रिशमन अधिकारी उमेश परगाई, सीओ बीएस भंडारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024 : 6779 लोग उत्तराखंड में नहीं कर सकेंगे वोट, पर लड़ सकते हैं चुनाव; पढ़ें क्या है मामला

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img