03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल: बाघ से बहन को बचाने के लिए शेरनी की तरह भिड़ी तारा देवी, खूंखार पर लकड़ी से किया वार; तब बची जान

एफएनएन, नैनीताल: रामनगर के पास हाईवे पर जब बाघ ने महिला पर हमला किया तो वहीं बगल में घास काट रही तारा देवी अपनी बहन को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई। उसने बाघ पर लकड़ी से वार किया तो बाघ उसकी ओर भी हमला करने की ओर चला, लेकिन हल्ला-गुल्ला होने की वजह से बाघ कोसी नदी की ओर चला गया। इसपर दोनों महिलाओं की जान बच गई।

बाघ के हमले में घायल लीला देवी (40) की बहन तारा देवी ने बताया कि वह गांव की ही सरस्वती देवी के साथ घास काटने हाईवे किनारे पहुंची थी। आमडंडा खत्ता व रिंगौड़ा खत्ता के बीच उनका मकान है, वन ग्राम होने के चलते बिजली व ईंधन की व्यवस्था नहीं है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
ऐसे में उन्हें ईंधन के लिए लकड़ी और पशुओं के लिए चारा काटने के आना पड़ता है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे हाईवे किनारे घास काट रहीं थी तभी बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। तारा देवी ने बताया कि जब बाघ ने लीला पर हमला किया तो जान खतरे में देख उसने पास में पड़ी लकड़ी से बाघ पर प्रहार कर दिया। लकड़ी मारते ही बाघ उसकी ओर बढ़ा लेकिन हाईवे पर भीड़ और शोर शराबा होने से बाघ नदी की ओर चला गया।

बाघ के हमले के बाद हाईवे पर लगा जाम

बाघ के हमले के बाद हाईवे पर राहगीर एकत्र हो गए जिससे जाम लग गया। वन कर्मियों ने राहगीरों को हाईवे से हटाया और जाम को खुलवाया। तारा देवी ने बताया कि घायल महिला के चार बच्चे है, अभी सभी अविवाहित हैं। घायल महिला के पति कामदेव की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है।

बिजरानी रेंजर महिला को लेकर पहुंचे अस्पताल

कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी, बिजरानी रेंजर भानु प्रकाश हर्बाेला, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी सहित अन्य वनाधिकारियों का काफिला वहां से गुजर रहा था। बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने गाड़ी रोक ली। बिजरानी रेंजर ने महिला को तत्काल अपनी गाड़ी से रामनगर अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है। बाघ के हमले में महिला के सीने व गर्दन पर चोट आईं है। जिस स्थान पर हमला हुआ वह स्थान रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र के कोसी रेंज के अंतर्गत आता है।

हाईवे पर चल रही लगातार गश्त

रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि हमला होने के बाद क्षेत्र में लगातार वन कर्मियों की गश्त की जा रही है। हाईवे पर किसी को भी रूकने से मना किया जा रहा है। कॉर्बेट पार्क के कर्मियों के साथ कोसी रेंज के वन कर्मी भी गश्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…आज मिलेगी मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख की सहायता, एसडीएम करेंगे घटना की जांच; जानें पूरा मामला

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img